विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने कहा है कि ज़ायोनी शासन ईरान के साथ संभावित युद्ध में एक सप्ताह भी नहीं टिक पाएगा। उन्होंने डेनमार्क के टीवी चैनल के साथ साक्षात्कार में ईरान पर ज़ायोनी शासन के संभावित आक्रमण की धमकियों पर प्रतिक्रिया स्वरूप बल दिया कि ज़ायोनी शासन में इतनी क्षमता नहीं है कि ईरान के सामने कुछ दिन से अधिक ठहर सके और ईरान पर किसी भी प्रकार का इस्राईल का संभावित आक्रमण इस शासन के तेज़ी से सर्वनाश का कारण बनेगा। श्री सालेही ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि ज़ायोनी शासन ईरान पर आक्रमण के दुष्परिणाम से भलिभांति अवगत है, ईस्राईल को चेतावनी दी कि ईरान के परमाणु प्रतिष्ठान पर किसी भी संभावित आक्रमण का ईरानी की सशस्त्र सेनाएं अपनी पूरी क्षमता के साथ जवाब देंगी। .......... 166
16 मार्च 2012 - 20:30
समाचार कोड: 303265
विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने कहा है कि ज़ायोनी शासन ईरान के साथ संभावित युद्ध में एक सप्ताह भी नहीं टिक पाएगा........